फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के गोपाल पहलवान ने जीती कुश्ती की माली

विज्ञापन
पधर मेले के दौरान आयोजित कुश्ती दंगल में विजेता पहलवान गोपाल को सम्मानित करते तहसील कल्याण अधिक? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला में कुश्ती का खिताब मंडी के गोपाल पहलवान ने जीता। दंगल में हिमाचल के अलावा दिल्ली, पंजाब, यूपी और हरियाणा के लगभग सौ से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल दिल्ली के रोहित और मंडी के गोपाल पहलवान के बीच में हुआ। गोपाल ने रोहित को पटखनी देखकर माली पर कब्जा जमाया। दंगल कमेटी ने विजेता पहलवान को ग्यारह हजार और उपविजेता को नौ हजार की नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया। वॉलीबाल में यंग ब्रदर पदवाहन ने सनराइजर्स जोगिंद्रनगर को 3-1 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 11,000 की नगद राशि समेत ट्रॉफी और उपविजेता को 8000 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विवेक एकेडमी पधर और हटगढ़ की टीम के बीच में हुआ। इसमें हटगढ़ के खिलाड़ियों ने एकतरफा अंक अर्जित कर फाइनल जीता। विजेता टीम को 8100 रुपये और उपविजेता को 5100 रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें