फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने नारी गरिमा के सम्मान के लिए ली शपथ

विज्ञापन
सुंदरनगर स्थित जीवन रेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षु ? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के अंतर्गत सुंदरनगर के जीवन रेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रशिक्षु छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण को लेकर परिवार, रिश्तेदारों और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपराजिता बनना है तो अपना आत्मविश्वास मजबूत करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह ऑटो से लेकर जहाज तक चला रही हैं। यहां तक की कई स्थानों पर पेट्रोल पंप पर भी महिलाओं को कार्य करते देखा जा सकता है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। जरूरत बस अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास ही जीत दिलाता है और सशक्तीकरण का अर्थ शक्तिशाली बनाने से है। उन्होंने कहा कि इस कड़ी में अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिला सशक्तीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इनका रहा सराहनीय योगदान
जीवन रेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका प्रतिभा, नेहा शर्मा, शिवानी शर्मा, वंदना, शिल्पा, दिव्या, नूतन शर्मा और मनीषा समेत स्टाफ सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन

समाज की सोच बदलनी जरूरी
छात्रा शिवानी का कहना है कि महिलाओं पर बचपन से ही पाबंदियां लगाई जाती हैं। जबकि पुरुषों को खुली छूट दे दी जाती है। यह दोहरी मानसिकता समाज को बदलनी होगी।
संकोच छोड़कर शोषण के विरुद्ध आवाज उठाएं
छात्रा कीर्ति का कहना है कि महिलाओं को बदनामी का भय दिखाकर शोषण किया जाता है। संकोच को छोड़कर अपने ऊपर होने वाले अपराध के विरुद्ध आवाज उठानी होगी।
महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा
छात्रा लिक्षा ने कहा कि अपराजिता अभियान महिला सशक्तीकरण को लेकर अच्छी पहल है। इससे महिलाओं को बल मिलेगा। यह नारी गरिमा के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
नारी गरिमा के प्रति करेंगे जागरूक
भारती ठाकुर ने कहा कि परिवार के साथ रिश्तेदारों और दोस्तों को भी नारी गरिमा के सम्मान के लिए प्रेरित करूंगी। ऐसे आयोजनों से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें