पंडोह (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुंदरनगर की छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह का भ्रमण किया। प्राचार्य एसडी शर्मा और अन्य शिक्षकों ने सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
छात्रा मानसी और श्रुति ठाकुर ने बताया कि जवाहर नवोदय स्कूल में बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने पीएमश्री कार्यक्रम के तहत करवाए गए इस एक्सपोजर विजिट के लिए सरकार और स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। बताया कि इससे बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला है। संवाद