फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घुमारवीं, कांगड़ा ने जीते मैच

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में शुरू हुई ​शिवरात्रि बास्केटबाल प्रतियोगिता में गोल करने के लिए दमखम दिख - फोटो : कुदरकोट में बने पशु चिकित्सालय में बंधे मवेशी।
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में सोमवार को बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। आयोजन समिति के संयोजक अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को खेले गए पहले मुकाबले में घुमारवीं ने मंडी को 67-64 के अंकों के अंतर से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सुुंदरनगर ने हमीरपुर को 56-39 के अंतर से हराया। तीसरे मुकाबले में कांगड़ा ने लाहौल स्पीति की टीम को 75-54 के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। चौथे मुकाबले में कुल्लू ने किन्नौर को 44-41 के अंतर से हराया। पांचवें मुकाबले में डीएवी कांगड़ा ने मंडी को 65-61 के अंतर से और अंतिम मुकाबले में सिरमौर ने आर्मी डोगरा टीम को 60-45 के अंतर से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें