फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर क्षेत्र में बनेगी चार पेयजल योजनाएं

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में पेयजल योजनाओं का शिलान्यास करते जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह। साथ में विधायक प्? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के एक दिवसीय दौरे में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने चार बड़ी पेयजल योजनाओं की आधारशिला रखी। इससे चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर में पानी की किल्लत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुम्मा और कधार के लिए जल जीवन मिशन के तहत 193.28 लाख रुपये, पंचायत पस्सल और सगनेहड़ के लिए 370.69 लाख, पंचायत ऐहजू, बदेहड़, मटरू तथा तलकेहड़ के लिए 357.01 लाख, ग्राम पंचायत द्रुब्बल में आठ ग्राम पंचायतों के लिए 920.98 लाख रुपये की पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री महेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया।
जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा और द्रुब्बल में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर घर को नल से जोड़ने का सपना साकार होने जा रहा है। वैक्सीनेशन में भी देशभर में प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। बागवानी क्षेत्र में शिवा प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के आधे दर्जन से अधिक खंडों में लगभग 17 क्लस्टरों के माध्यम से साढ़े छह हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के लिए क्रियान्वित तीन सौ करोड़ से अधिक उठाऊ पेयजल योजनाओं की स्वीकृति पर बधाई दी। सभी योजनाओं को तय समय से पहले क्रियान्वित करने के दिशा-निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें