फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी की ओर से अगस्त में जिलेभर से खाद्य पदार्थों के 30 सैंपलों में से लैब जांच में 5 सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें मक्कई मुरमुदा, नमकीन, पफ बिस्कुट और फ्रूट केक के सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को शीघ्र ही नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरुण चौहान ने बताया कि विभाग ने अगस्त में मंडी, सुंदरनगर और धनोटू से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे।
इसमें मंडी की एक बेकरी से फ्रूट केक, सुंदरनगर से मुरमुदा-नमकीन, जबकि धनोटू से मक्कई मुरमुदा और पफ बिस्कुट के सैंपल फेल पाए गए हैं। कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई अपनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें