फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडाेह में पेयजल पाइपलाइन में करंट, कर्मचारी का अंगूठा झुलसा

Mon, 05 Aug 2024 07:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निवासी सूरत राम के बार-बार शिकायत करने पर भी बिजली बोर्ड ने ठीक नहीं की लाइन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। पंडोह के नौ मील में पेयजल पाइपलाइन में करंट आ गया है। इसके चलते यहां पाइपलाइन को जोड़ रहे कर्मचारी भी घायल हो चुके हैं। सोमवार को पाइपलाइन को जोड़ते हुए मझवाड़ सेक्शन के फीटर लेखराम को भी करंट का झटका लगा और उसका अंगूठा झुलस गया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि जब वे काम कर रहे थे तो पाइप लाइन में करंट आ गया और इससे अंगूठा झुलस गया है। उन्होंने अपने रेंच को पाइप से टकराकर यह बताया कि पाइप लाइन से चिंगारी निकल रही थी। उधर, स्थानीय निवासी सूरत राम ने बताया कि लोगों को नलकों और पाइपों से झटके लग रहे हैं और इसकी शिकायत वे पंडोह बिजली बोर्ड में कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर जेई आए थे पर उन्होंने कहा कि कोई करंट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे रोजाना खतरा बना हुआ है। इस बारे में विद्युत बोर्ड पंडोह के सहायक अभियंता दीना नाथ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आज ही मामला उनके ध्यान में आया है और तुरंत मौके पर कर्मचारी भेज दिए हैं। कहा कि जहां पर भी फाल्ट मिलेगा, उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाएगा। दीनानाथ ने लोगों से यह भी अपील की है कि अगर कहीं भी इस तरह की समस्या आती है तो विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें