फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लारजी डैम से छोड़े पानी के कारण फिर रुका डैहर पावर हाउस में उत्पादन

Mon, 05 Aug 2024 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
लारजी डैम से छोड़े गए पानी को पंडोह में नहीं किया स्टोर, सीधा ब्यास में छोड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। लारजी डैम से छोड़े गए पानी के चलते डैहर पावर हाउस में मंगलवार को भी उत्पादन नहीं हो सका। इस पानी को पंडोह डैम से सीधा ब्यास में ही छोड़ा गया। पंडोह डैम में बरसात के कारण बहकर आई सिल्ट, लकड़ी और कचरे तथा डैम गेट नंबर 1 और 2 में आई तकनीकी खराबी के कारण कुछ दिनों से डैहर पावर हाउस में ठप पड़ा विद्युत उत्पादन सोमवार को भी शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

हालांकि बीबीएमबी प्रबंधन ने डैम के सभी गेट शनिवार रात को सुचारु कर दिए थे । रविवार को दिनभर डैम में जमा हुई लकड़ी और कचरे को हटाने का कार्य भी किया था। शेष बचे हुए कार्य को सोमवार को पूरा कर लिया गया था। इसके बाद बग्गी के लिए बनाई टनल से पानी भेजने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही लारजी डैम से पानी छोड़ दिया गया, जिसके चलते एक बार फिर पंडोह डैम के सभी गेट खोलकर लारजी डैम से आए पानी को आगे ब्यास नदी में छोड़ दिया गया। बीबीएमबी के अधीक्षण अभियंता अजय पाल सिंह ने बताया कि लारजी डैम से जो पानी छोड़ा गया था उसमें सिल्ट की मात्रा बहुत ज्यादा थी इसलिए उसे स्टोर कर पाना संभव नहीं था और उसे सीधे ब्यास नदी में छोड़ दिया गया है। अब डैम में पानी के स्तर को कायम किया जा रहा है। यह स्तर कायम होते ही बग्गी टनल के लिए पानी की सप्लाई को सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को हर हाल में डैहर पावर हाउस में विद्युत उत्पादन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें