फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधपुर-कोठी पत्तन में आधुनिक तकनीक से बन रहा डबललेन पुल

विज्ञापन
धर्मपुर के कोठी पत्तन में ब्यास नदी पर बन रहा आधुनिक तकनीक से डबललेन पुल । - फोटो : Mandi
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के सिधपुर-कोठी पत्तन में 25 करोड़ की लागत से ब्यास नदी पर डबललेन पुल का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। पुल का कार्य एक वर्ष में पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है। ब्यास नदी पर बन रहे इस पुल का कार्य आधुनिक तकनीक से किया जा रहा है। इसमें हाईटेक मशीनरी से जमीन में गड्ढा खोद कर उसे कंकरीट से भरा जाएगा।
विज्ञापन

पुल के बनने से चंबा, पठानकोट, पालमपुर, धर्मशाला, बैजनाथ, जम्मू कश्मीर की ओर आने-जाने वालों के सफर में करीब 25 से 30 किलोमीटर की दूरी कम होगी। धर्मपुर-नेरी लांगणा जाने से करीब 35 किलोमीटर का सफर अतिरिक्त करना पड़ता है। इससे समय भी अधिक लगता है और पैसे भी ज्यादा चुकाने पड़ते हैं। अब पुल के बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
सिधपुर और आसपास के लोगों ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से नदी पर पुल बनाने की मांग उठाई थी। मंत्री ने मुख्यमंत्री से इसके लिए बजट का प्रावधान करवाया और शिलान्यास के बाद युद्धस्तर पर निर्माण शुरू करवा दिया है। धर्मपुर मंडल भाजपा महामंत्री प्रताप सकलानी ने कहा कि पुल के बनने से दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार समूचे प्रदेश में एक सम्मान विकास करवा रही है। धर्मपुर में भी विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कोठी पत्तन में लोनिवि के सहयोग से पुल बनाया जा रहा है। यह रिकॉर्ड समय में पूरा होगा और आधुनिक तकनीक से बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जयपाल नायक ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल को रिकॉर्ड समय में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें