धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल में बिंगा युवक मंडल धर्मपुर ने अजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। रविवार को फाइनल मुकाबला फ्रेंड्स क्लब बल्याणा और लगाणा के बीच खेला गया। इसमें लगाणा टीम को हराकर फ्रेंड्स क्लब बल्याणा ने प्रतियोगिता जीत ली है।
लगाणा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्रेंड्स क्लब बल्याणा 13वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 30 टीमों के लगभग 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजकों ने विजेता टीम को 11 हजार नकद राशि सहित ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 5100 रुपये एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं बल्लेबाज को भी पुरस्कार के तौर पर 11-11 सौ रुपये एवं स्मृति चिह्न दिया गया।
इस अवसर पर युवक मंडल बिंगा के अध्यक्ष रोहित ठाकुर, देशराज भारद्वाज, भूप सिंह, राजेश कुमार, विपिन कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, रजत कुमार, शांता देवी, हमशिरो देवी, शकुंतला देवी, व्यास देव, अरुण कुमार, बलदेव, नीरज, राहुल देव, लवली, कुलवंत, अंकित, नीतू, आशू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद