फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालपा माता मंदिर सरौणधार में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

विज्ञापन
मंडी शहर के एक मंदिर में रामनवमी के दिन मंदिर में पूजा अर्चना के लिए जुटे श्रद्धालु। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। चैत्र नवरात्रों के अंतिम दिन रामनवमी पर द्रंग क्षेत्र की माता जालपा सरौणधार में श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने महायज्ञ का आयोजन किया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाल कर पुण्य कमाया। दर्जनों ब्राह्मणों ने महायज्ञ में मंत्र जाप किया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे का भी आयोजन किया। माता जालपा ने क्षेत्र की सुख शांति और खुशहाली का आशीर्वाद अपने गूर के माध्यम से दिया। पुजारी जीवानंद ठाकुर ने कहा कि माता जालपा इलाका दुंधा ही नहीं अपितु मंडी जनपद की अधिष्ठात्री हैं।
चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में मंदिर में महायज्ञ का आयोजन होता है। माता की हार द्रंग सिरा और गुम्मा ठाना क्षेत्र तक है। उन्होंने कहा कि माता का हाल ही में नया रथ बनाया गया है। उस दौरान भी मंदिर में विशाल महायज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया था। रविवार को माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की तादाद खासी उमड़ती है। आस्थावान श्रद्धालु माता के मंदिर में हाजिरी भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें