फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान खतरे में डाल ब्यास पार कर रहे लोग

Sat, 06 Feb 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में लोग जान खतरे में डालकर ब्यास नदी को पार कर रहे हैं। शहर का ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल मरम्मत कार्य के चलते 21 दिनों के लिए बंद है।
विज्ञापन


विक्टोरिया पुल पुरानी मंडी, खलियार समेत अन्य को मंडी मुख्य बाजार से जोड़ता है। पुल बंद होने के कारण करीब तीन किलोमीटर वाया भ्यूली से गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। लेकिन कुछ लोग जान जोखिम में डालकर ब्यास नदी को क्रॉस कर रहे हैं।

इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इससे प्रशासन बेखबर है। विक्टोरिया पुल क्रॉस कर खलियार में केंद्रीय विद्यालय, डीएवी स्कूल, हिमाचल ग्रामीण बैंक, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, वन विभाग समेत अन्य मुख्य कार्यालय हैं। कामकाज के लिए लोगों को ब्यास नदी क्रॉस करनी पड़ रही है। स्कूल से आने-जाने वाले बच्चों को लोग कंधे में उठाकर ब्यास नदी क्रॉस कर रहे हैं।
विज्ञापन


नदी में पानी बहाव कभी भी बढ़ने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन की ओर से कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था न करने से मजबूरन लोगों को ब्यास नदी पार करनी पड़ रही है। प्रशासन का दावा है कि स्कूल टाइमिंग के साथ मुद्रिका बस शुरू की गई है।

लांग रूट की सभी बसों को भी यात्रियों को बिठाने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में भी थलौट के पास एकाएक ही ब्यास नदी में लारजी बांध से छोड़े पानी में 25 विद्यार्थी बह गए थे। लेकिन हादसों से प्रशासन व लोग सबक नहीं ले रहे हैं। मंडी बचाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मेंद्र गुलेरिया ने बताया कि विक्टोरिया पुल के रस्सों को बदले बगैर लकड़ुी की स्लीपर की जगह लोहे की चादरें बिछाई जा रही हैं। पुल के रस्से भी जंग और खराब हो चुके हैं। इसलिए उन्होंने प्रमुख अभियंता को शिकायत पत्र भेजा है।
विज्ञापन

...
पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी को भी ब्यास नदी क्रॉस न करने दें। लोगों की सहूलियत के लिए मुद्रिका बस शुरू कर दी गई है। लांग रूट की बस चालकों को भी यात्रियों को बिठाने के निर्देश दिए गए हैं।
-रुग्वेद ठाकुर, एडीसी मंडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें