फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दराट से हमला कर भाई-भाभी को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की जुगाहन पंचायत में एक युवक ने भाई-भाभी पर दराट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। यह घटना वीरवार रात करीब 9:00 बजे घटी। घायल दंपती को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार जजुगाहन पंचायत के कलवाली गांव निवासी दिलीप कुमार ने भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में वीरवार रात करीब 9 बजे अपने भाई रोशनलाल और भाभी इंदिरा देवी पर कहासुनी के बाद दराट से हमला कर दिया। इस हमले में रोशन लाल के सर पर छह टांके लगे हैं जबकि इंदिरा देवी के गले पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने रोशन लाल और इंदिरा देवी को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर इंदिरा देवी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रोशन लाल की मांग पर चिकित्सकों ने उसे भी पत्नी के साथ मंडी रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शव की नहीं हो सकी पहचान
मंडी। पंडोह डैम में मिले शव की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि लाश के साथ कुल्लवी टोपी और गर्म मोजे मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि लाश किसी स्थानीय युवक की न हो। युवक का मुंह बुरी तरह से नोचा गया है। लिहाजा पुलिस के लिए पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उधर, शव को आज शाम के लिए जोनल अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है। सभी पुलिस थानों को सूचना भेज दी गई है। गुमशुदगी का रिकार्ड भी पुलिस खंगाल रही है। लेकिन, अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें