फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनकर घूमने वालों के कर दिए कोरोना टेस्ट, सभी निगेटिव

विज्ञापन
पधर में लोगों की कोरोना जांच करते चिकित्सक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन सजग हो गया है। प्रशासन ने कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए नो मास्क नो सर्विस के बाद और सख्ती बढ़ाते हुए बिना मास्क बाजार पहुंच रहे लोगों के कोविड सैंपल लेने के साथ-साथ जुर्माना लगाने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन

प्रशासन की पहल का असर यह हुआ कि वीरवार को बाजार में सन्नाटा पसर गया। पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य महकमे की टीम पधर बस स्टॉप पहुंची और बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए गए। स्वास्थ्य महकमे की टीम को देखते हुए कुछ लोग रफूचक्कर होने लगे लेकिन उन्हें बुला लिया।
बीएमओ डॉ. विनय वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. अमरीक और डॉ. सुशील कुमार ने बाजार में बिना मास्क घूम रहे 119 लोगों के मौके पर रैपिड एंटीजन टेस्ट लिए। सुखद बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। एसडीएम संजीत सिंह ने कहा कि जो भी व्यक्ति बाजार मे बिना मास्क घूमते और दोपहिया-चौपहिया चलाते मिलेगा, उसका कोरोना टेस्ट लिया जाएगा। साथ में जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने पधर बाजार के व्यापारियों को भी सख्त आदेश दिए कि बिना मास्क किसी भी व्यक्ति को दुकान में प्रवेश न करने दें, सामान भी न दें।
विज्ञापन

कोविड नियमों की पूरी तरह से पालन करें अन्यथा ग्राहक के साथ-साथ व्यापारी का भी चालान किया जाएगा। कहा कि यह अभियान उपमंडल की सभी पंचायतों में चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी तैयारियां करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें