फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का धंधा फूलने के खिलाफ कांग्रेस ने सुंदरनगर में निकाली रैली

विज्ञापन
सुंदरनगर में नशे के बढ़ते प्रचलन और पुलिस कार्यशैली के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन भेजते कांग्? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल में नशे के बढ़ते धंधे और मामले में पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर कांग्रेस तल्ख हो गई है। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुंदरनगर ने पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर के नेतृत्व में शहर में विरोध रैली निकाली। एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

पार्टी ने अवगत करवाया कि सुंदरनगर में दिनोंदिन नशे का धंधा बढ़ता जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ लीपापोती कर रहा है। आज तक अनेक मामले संज्ञान में आए लेकिन मुख्य सरगना को पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है।
चिट्टे से युवा बरबाद हो रहे हैं। हाल ही में नशे को लेकर ही एक प्रशिक्षु ने युवती पर हमला कर दिया। उसकी दादी को मौत के घाट उतार दिया। कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग उठाई कि कॉलेजों में नशे को रोकने के लिए विशेष सेल बनाया जाए।
विज्ञापन

नशे के मुख्य सरगनाओं को पकड़ा जाए और इसके लिए एसआईटी का गठन किया जाए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, महासचिव चुनी लाल अवस्थी, निक्कू राम सैनी, अमित सैनी, राजकुमार शर्मा और अरुण आर्य सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें