फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर कॉलेज का कंकरीट से बना रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर का रास्ता कंकरीट से तैयार किया गया है। इससे अब विद्यार्थियों और अध्यापकों को खस्ताहाल सड़क से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

करीब दो सौ मीटर रास्ते की बदतर हालत से एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स और विद्यार्थियों को परेशानी होती थी। अध्यापकों की आवासीय कालोनी का सफर भी मुश्किलों भरा था। अब कंकरीट से रास्ते का निर्माण पूरा हो गया है।
पैदल और छोटे वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी। कॉलेज प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि प्रशासन ने लाखों रुपये रास्ते के निर्माण पर स्वीकृत करवाए और लोक निर्माण विभाग की देखरेख में निर्माण पूरा करवाया गया। इसमें अध्यापक और विद्यार्थियों का गुजरना सुगम होगा।
विज्ञापन

कॉलेज की आवासीय कॉलोनी और खेल मैदान की ओर जाने वाले इस कच्चे रास्ते के दोनों ओर नालियों के पुख्ता प्रबंध न होने से बरसात के दौरान कॉलेज परिसर मलबे और कीचड़ से भर जाता था। बारिश के तेज बहाव से महाविद्यालय की चहारदीवारी भी कई बार टूटी।
अब कंकरीट से रास्ता बनने और नालियों को पक्का करने से निकासी प्रवाह सही रहेगा। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि कॉलेज में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। रास्ते का निर्माण पूरा कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें