फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में 132केवी सब स्टेशन को मई तक करें पूरा : सुखराम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में 132 केवी सब स्टेशन के निर्माण में लेटलतीफी को देख ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बिजली बोर्ड के अधिकारियों से खासे नाराज दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को धर्मपुर क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने 132 केवी सब स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि 132 केवी सब स्टेशन के कार्य में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हर हाल में यह 132 केवी सब स्टेशन 31 मई तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए। उन्होंने धर्मपुर में 1200 पुराने खंभों को बदलने के बोर्ड को आदेश दिए। कहा कि खंभों को बदला जाए। जैसे ही केंद्र से बजट आएगा, धर्मपुर विस क्षेत्र के लिए 600 सोलर लाइटें दी जाएंगी।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने धर्मपुर उपमंडल के संधोल के बल्ला में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन को भी 31 मई तक पूरा करने के आदेश दिए। बता दें कि सब स्टेशन के तैयार हो जाने से धर्मपुर की दर्जनों पंचायतों में बिजली की समस्या दूर होगी।
ऊर्जा मंत्री की ओर से किए गए निरीक्षण का प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने धन्यवाद किया। कहा कि धर्मपुर में बिजली की भारी समस्या रहती है और यहां अक्सर बिजली चली जाती है। उनके साथ भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें