फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बसों में होड़, हाईवे के बीचोंबीच उतार रहे सवारियां

विज्ञापन
सुंदरनगर के नरेश चौक में बीच हाईवे पर बस रोककर सवारियां उतारते निजी बस चालक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। निजी बस चालकों की मनमानी किसी व्यक्ति के जीवन पर भारी पड़ सकती है। निजी बस चालक नियमों को ताक पर रखकर सवारियां उठाने की होड़ किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने में बेबस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

एक वीडियो मंडी-सुंदरनगर रूट पर चलने वाली दो निजी बसों का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर नगर परिषद क्षेत्र के नरेश चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। यहां मंडी से सुंदरनगर जा रही दो निजी बसों में धनोटू से लगी होड़ सवारियों के जीवन पर भारी पड़ सकती थी।
वीडियो में एक निजी बस चालक ने हाईवे के बीचों बीच बस रोककर परिचालक ने बस का दरवाजा खोलकर सवारी को उतारा। दूसरी बस चालक और परिचालक ने भी नियमों को ताक पर रखकर बस को हाईवे में रोक दिया। हाईवे के बीचों बीच इन बसों ने सवारियों को उतारा। ऐसे में सड़क को पार करते हुए लोग वाहनों की चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उक्त निजी बस चालकों, परिचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने निजी बस संचालकों को चेताया कि अगर उन्होंने सवारियों के जीवन से खिलवाड़ बंद न तो किया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें