फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बोरी दौड़ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोरी दौड़ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन


लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरयाड़ा में बाल दिवस पर वीरवार को बच्चों ने बोरी दौड़ और म्यूजिकल चेयर रेस में प्रतिभा दिखाई। नृत्य कर समां बांधा।
इससे पहले पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के अभिभावकों ने बैठक की। एसएमसी अध्यक्ष बलराम ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए खेलों का भी आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षक सुशील मंढोत्रा ने बताया कि हर महीने ‘पहली शिक्षक मां’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय में प्री प्राइमरी के बच्चों की माताओं की बैठक होती है। बलराम ने बच्चों के लिए 1100 की सहयोग राशि प्रदान की। संवाद
विज्ञापन



शारीरिक स्वच्छता पर कार्यशाला आयोजित
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की एनएसएस इकाई की ओर से छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर निशा वैद्य ने शिरकत की। उन्होंने सेनेटरी पैड में किस प्रकार के केमिकल का उपयोग होता है। इनके इस्तेमाल से हमारे शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के साथ डाॅ. स्मृति ठाकुर, प्रोफेसर अनुपम भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें