सरकाघाट (मंडी)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से उपमंडल सरकाघाट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन वीरवार को एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की दिशा में समुदाय को सशक्त बनाना और आपदा जोखिम को कम करना रहा।
प्रशिक्षण कार्यशाला में सरकाघाट की चार पंचायतों गोपालपुर, ढलवान, चौक और गाहर के करीब 60 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी की ओर से प्रशिक्षक अमरजीत सिंह ने आपदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। होम गार्ड कंपनी कमांडर मेहर चंद ने आपदा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया। संवाद