फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली निवासी युवक से चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुंघ में नाके के दौरान पुलिस ने दिल्ली निवासी कार सवार से 82 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुंदरनगर थाना का दल मुख्य आरक्षी ललित कुमार के नेतृत्व में पुंघ में नाके पर मौजूद था। इस दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही कार (डीएल3सीएडब्ल्यू8486) को पुलिस ने जांच के लिए रोका।
विज्ञापन

कार की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसमें सवार आदर्श सचदेवा (26) पुत्र चंद्र कुमार निवासी मदनगिरी, डॉ. आंबेडकर नगर नई दिल्ली से 84 ग्राम चरस बरामद की। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें