फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर नगर परिषद के हर वार्ड में बनेंगे विश्राम स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के हर वार्ड में विश्राम स्थल बनाए जाएंगे। नप के सात वार्डों में विश्राम स्थल बनाने के लिए लाखों की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए टेंडर भी आवंटित कर दिए हैं। लक्ष्मी बाजार से ब्रिजमंडी और गरोड़ू तक सड़क किनारे स्ट्रीट लाइटों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पर पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्डवासियों की सुविधा के लिए हर वार्ड में पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए जा रहे हैं। एंबुलेंस मार्ग के निर्माण को लेकर भी पार्षदों ने सुझाव सौंपे हैं। इस पर भी जल्द कार्य शुरू होगा। विश्राम स्थल स्थापित करने के लिए ही 6 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है।
विश्राम स्थल में शहरवासी आराम कर सकेंगे। यहां बैंच भी लगाए जाएंगे। विश्राम स्थल में डिजिटल होर्डिंग पार्षदों की उपलब्धियां बताएंगे। स्वच्छ पेयजल के लिए चिह्नित स्थानों में वाटर एटीएम भी स्थापित होंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि वार्डवासियों के लिए हर वार्ड में विश्राम स्थल स्थापित करने का कार्य आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

वार्डवासियों को पार्किंग की सुविधा का भी लाभ मिलेगा। शहर की आरंभ सीमा गुगली खड्ड से ब्रिजमंडी और गरोड़ू तक एलईडी लाइट लगाने के भी टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें