फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजरी ऑफिस पनारसा बदलने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। बालीचौकी के तहत औट तहसील में चल रही ट्रेजरी (कोष कार्यालय) को पनारसा शिफ्ट करने पर ग्राम पंचायत औट तथा आसपास के ग्रामीण भड़क गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों, औट के ग्रामीणों, पेंशनरों, कारोबारियों, महिला एवं युवक मंडल, जनवादी संगठनों ने सरकार को चेताया कि एक महीने के भीतर पनारसा ट्रेजरी ऑफिस को औट तहसील में शिफ्ट नहीं किया गया तो तमाम संगठन सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी ने रोडमैप तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत औट के उपप्रधान श्यामलाल ने बताया कि वर्षों से औट तहसील के साथ स्थापित उप कोषाधिकारी कार्यालय सरकार ने जबरन पनारसा शिफ्ट किया है। इससे तहसील औट में राजस्व संबंधी कामकाज निपटाने के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सब ट्रेजरी का ऑफिस तहसील मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर स्थापित किया है जिस कारण दूरदराज के इलाकों से आने वाले ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस कमेटी औट के प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए सब ट्रेजरी को यहां से शिफ्ट किया, जबकि वास्तव में सब ट्रेजरी का अपना भवन नहीं है। उन्होंने बताया कि औट में भी ट्रेजरी किराए के मकान में चल रही थी और अब पनारसा में शिफ्ट की गई तो वहां भी ऑफिस किराए के भवन में चल रहा है। इससे आभास हो रहा है कि सरकार ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कारनामा किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में विभिन्न संगठनों के लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक महीना के भीतर ट्रेजरी ऑफिस को पुन: औट में स्थापित किया जाएगा। अभी तक इस बारे कोई सकारात्मक कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें