फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूमि विवाद में दो भाइयों में खूनी झड़प, छोटे भाई की जमीन पर पटकने से मौत

Tue, 16 Jul 2024 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के तहत मैरामसीत गांव में भूमि विवाद के कारण दो सगे भाइयों में झड़प हो गई। बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया और क्रेट से भी हमला किया। बीचबचाव करने आया एक अन्य व्यक्ति भी लहूलुहान हो गया। बाद में छोटे भाई को उपचार के लिए श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 7:30 बजे शाम 49 वर्षीय लेख राम पुत्र मुनी लाल निवासी मैरामसीत तहसील बल्ह राशन और सब्जी की अपनी दुकान पर मौजूद था। उसका 19 वर्ष का लड़का भी दुकान पर मौजूद था। इस बीच लेखराम का बड़ा भाई 53 वर्षीय जगदीश कुमार नशे की हालत में दुकान पर पहुंचा और लेख राम के साथ झगड़ा करने लगा।
जगदीश कुमार ने दुकान में रखे बैंच, टेबल व तराजू को उठाकर बाहर सड़क पर फेंक दिया। इसका विरोध करने पर जगदीश कुमार ने लेख राम के साथ मारपीट की और उसे जमीन पर पटक दिया। इसी के साथ मौके पर रखे सब्जी के खाली क्रेट से उस पर वार भी किया। जब दुकान पर खड़ा एक भीष्म देव, लेख राम को छुड़ाने लगा तो जगदीश कुमार ने उसके सिर पर भी पत्थर मार दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद लेख राम को नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। घटनास्थल का निरीक्षण कर आरएफएसएल की टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई जगदीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय से तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि पूर्व में भी दोनों भाइयों में भूमि विवाद को लेकर झगड़ा होता रहता था, लेकिन इस बार यह झड़प छोटे भाई की मौत का कारण बन गई। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें