फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर रिपीट होगी भाजपा : जयराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के गाड़ागुशैनी में जनता को संबोधित किया। कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार को रिपीट होने में कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने शुक्रवार को 26.50 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किए।
विज्ञापन

कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने घटिया राजनीति की है। उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेताओं के चेहरे लटक गए हैं। पहले खूब उछल रहे थे। सीएम ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने 2 साल में 50 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ 50 वेंटिलेटर थे, जिनमें 30 ही चलते थे।
अब भाजपा ने 1020 वेंटिलेटर की सुविधा दी है। वैक्सीन की दोनों डोज लगाने में प्रदेश अव्वल रहा है। कहा कि सरकार ने 60 साल से ऊपर सभी को पेंशन, मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई, कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया और 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली सुविधा लोगों को दी।
विज्ञापन

प्रदेश में एक समान विकास करवाया जा रहा है। इस मौके पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, डीसी अरिंदम चौधरी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, ईएएनसी लोनिवि अजय गुप्ता समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें