डॉ. राजेश भवानी, प्राचार्य लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक
- फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में डॉ. राजेश भवानी ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार संभाला है। डॉ. राजेश भवानी ने कहा कि कैंसर अस्पताल का जल्द निर्माण और केंद्र की ओर से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना प्राथमिकता होगी।
कैंसर अस्पताल का कार्य 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दो महीने में ही सिविल वर्क पूरा होने के बाद इसका शुभारंभ कर दिया जाएगा।
15 करोड़ की एमआरआई मशीन जल्द लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध करवाई जाएगी। डॉ. भवानी एचओडी मेडिसिन रह चुके हैं। वह आईजीएमसी और टांडा में भी सेवाएं दे चुके हैं। संवाद