फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी मंडी के हर वार्ड में बनेंगे बायो स्मार्ट टॉयलेट

विज्ञापन
मंडी नगर निगम की बैठक में भाग लेतीं महापौर दीपाली जसवाल, कमिश्नर राजीव कुमार और पार्षद। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के हर वार्ड में बायो स्मार्ट टॉयलेट लगेंगे। इसमें सेंसर लगे होंगे। ये सेंसर गंदगी होने पर नगर निगम तक संकेत पहुंचा देंगे और कर्मचारी तत्काल आकर सफाई करेंगे। ये टॉयलेट सबसे बड़ा काम पानी बचाने का करते हैं। आमतौर पर एक फ्लश में 1.6 से 2 गैलन पानी खर्च होता है, लेकिन ये टॉयलेट महज 0.6 गैलन पानी खर्च करेंगे। शौचालयों की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी वहीं गंदगी भी नहीं फैलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम में नए मर्ज एरिया के वार्डों और अन्य में लोगों के बैठने के लिए पांच सौ के करीब बेंच लगेंगे। इससे खासकर बुजुर्ग आसानी से आराम कर सकेंगे। शनिवार को नगर निगम की बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मेयर दीपाली जसवाल ने की। नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में उपमहापौर वीरेंद्र शर्मा के अलावा पार्षदों में राजेंद्र मोहन, अलकनंदा हांडा, सुमेश उपाध्याय, कृष्ण भानू, वीरेंद्र आर्या, अंजय, सुदेश सेन, हरदीप सिंह, सुमन ठाकुर, माधुरी कपूर, योगराज, नेहा कुमारी और मनोनीत पार्षद रणबीर, बालक राम, पुष्प राज कात्यायन मौजूद रहे।
....
भुवनेश्वरी मंदिर के पुराने गेट और दीवार हटेगी
बैठक में भुवनेश्वरी मंदिर के पुराने गेट और दीवार को हटाने पर भी सहमति बनी। नगर निगम के नए बन रहे कार्यालय भवन तक संपर्क सड़क के निर्माण के लिए गेट और दीवार हटाई जाएगी ताकि यहां पर छोटी गाड़ियों की आवाजाही नए भवन तक हो सके।
विज्ञापन

...
छह करोड़ से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
नगर निगम एरिया में छह करोड़ से स्वचलित स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे पूरा शहर दूधिया रोशनी से नहाएगा। अंधेरे में लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। मंडी नगर निगम में नए मर्ज क्षेत्रों में सबसे अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।
...
तीन करोड़ से गुरुद्वारा के समीप बनेंगी बहुमंजिला पार्किंग
गुरुद्वारा के समीप तीन करोड़ की लागत से प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग पर भी बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान जानकारी दी गई कि पचास लाख रुपये नगर निगम को जारी हो चुके हैं। औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पार्किंग का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में इंदिरा मार्केट के जीर्णोद्धार को लेकर भी चर्चा की गई। इंदिरा मार्केट में पानी की निकासी न होना सबसे बड़ी समस्या है।
...
दो से कम टेंडर ऑफलाइन
नगर निगम की पांचवीं साधारण बैठक में निर्णय लिया कि विकास कार्य को करने वाले ठेकेदार को अब एक साथ तीन से अधिक विकास कार्य आवंटित नहीं होंगे। दो से कम टेंडर ऑफलाइन होंगे। अगर दो से अधिक टेंडर हों तो टेंडर आनलाइन होंगे। दावा किया जा रहा है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता आएगी। साथ ही विकास कार्यों को तेजी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें