फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए अभिशाप है नशा : जबना चौहान

विज्ञापन
नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत जय देवी में सेमिनार में मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ओरिएंटल फाउंडेशन ने जयदेवी में एक सेमिनार का आयोजन किया। महिला सशक्तीकरण पर आयोजित सम्मेलन में ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक एवं देश की सबसे युवा प्रधान रहीं जबना चौहान ने स्थानीय महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जबना चौहान ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं की भागीदारी बहुत ही जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से समाज के उत्थान के लिए घर से बाहर निकल कर सामाजिक सरोकार के कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। नशे के खिलाफ मुहिम शुरू करने की स्थानीय महिलाओं से अपील की। कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है।
आज देश की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में फंसती जा रही है, जो देश के सामने एक बड़ी समस्या है। आह्वान किया कि नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने क्षेत्र में मुहिम शुरू करें तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। जयदेवी पंचायत की प्रधान पवनी देवी ने समाज सेवी संस्था ओरिएंटल फाउंडेशन की संस्थापक जबना चौहान का महिला सशक्तीकरण तथा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम की सराहना की।
विज्ञापन

कहा कि महिलाओं के उत्थान और नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए समाज के हर वर्ग को इसी तरह आगे आना होगा। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें