धर्मपुर में खेली गई धर्मपुर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेताओं को इनामी राशि के रूप ?
- फोटो : Mandi
धर्मपुर (मंडी)। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब धर्मपुर की ओर आयोजित डीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता पर बिंगा बल्याणा ने कब्जा जमा लिया है। फाइनल मुकाबले में नेरी संधोल को मात दी। बिंगा बल्याणा की टीम ने पहले खेलते हुए 109 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेरी संधोल की टीम केवल 87 रन पर ही ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच बिंगा बल्याणा टीम के सन्नी रहे। उन्होंने 44 रन और 1 विकेट लिया। करीब एक माह तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 96 टीमों के 1500 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की।
इस दौरान उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी प्रदेश स्तर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के चेयरमैन रजत ठाकुर को भी स्पर्धा के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
रजत ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में अन्य खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर कई अधिकारी और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।