गोहर में आपदा से निपटने के लिए उपमंडल स्तरीय बैठक में मौजूद एसडीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। बर्फबारी से प्रभावित सड़क और पेयजल स्कीमों को तुरंत सुचारू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। यह आदेश एसडीएम गोहर के द्वारा लोक निर्माण विभाग और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए।
शीतकाल में होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए उपमंडल स्तरीय बैठक का गोहर में एसडीएम रमण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस दौरान उप मंडल अधिकारी ने विभागों को आपदा से निपटने के लिए निर्देश दिए। पुलिस और गृह रक्षा विभाग को आपातकालीन नंबर और आपातकालीन स्थिति में आपदा से निपटने की जानकारी के लिए चैलचौक बाजार और टूरिज्म साइट पर होर्डिंग और बैनर लगाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा गृह रक्षा विभाग को आपातकाल की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए मॉकड्रिल करने को कहा। इसमें सभी पंचायत के प्रतिनिधि और आंगनबाड़ी वर्कर शामिल हैं। उन्होंने चैलचौक बाजार में भी आपदा से निपटने के लिए मॉकड्रिल करवाने को कहा। इसके साथ चिकित्सा विभाग को आपदा से निपटने के लिए एक आपातकालीन टीम बनाने के भी निर्देश दिए गए। वहीं पशुपालन विभाग को चैलचौक पंचायत, बासा पंचायत और गोहर पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जानवरों और आपदा से संबंधित बैठक करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मानसिंह व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।