फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डबल लेन की राह ताक रही बैहना नलसर वाया गागल सड़क

Sun, 08 Mar 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी की मुख्य सड़क बैहना नलसर वाया गागल आज भी डबल लेन बनने की राह ताक रही है। सिंगल लेन होने के कारण वाहनों की लगातार बढ़ रही संख्या से इस सड़क पर दबाव बढ़ गया है। विपरीत दिशा से वाहन आने पर चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन


करीब 10 किलोमीटर बैहना नलसर वाया गागल सड़क पर क्षेत्र की करीब 15 पंचायतों के लोग हर रोज आवागमन करते हैं। बरसात के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर जलभराव होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षतिग्रस्त सड़क पर अभी तक टायरिंग नहीं हो पाई है।
घट्टा निवासी राजेश कुमार, भियूरा निवासी संजय कुमार और नलसर निवासी कर्मचंद का कहना है कि इस सड़क को डबल लेन बनाना समय की मांग है। वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण मार्ग संकरा हो गया है।
विज्ञापन

बैहना नलसर वाया गागल सड़क को डबल लेन करने का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया है। इस सड़क पर वाहनों का दबाव बहुत बढ़ गया है। इस सड़क के अलावा अन्य कुछ संपर्क मार्गों की दशा सुधारने के लिए भी बजट प्रदान करने का आग्रह किया गया है। -इंद्र सिंह गांधी, विधायक, बल्ह विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें