फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: श्मशानघाट बनाने का वादा निभाएं, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे

Sun, 08 Mar 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) श्मशानघाट बनाने के अपने वादे को जल्द पूरा करे अन्यथा लोग सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे। भडयाल पंचायत के समीप फोरलेन पर केएमसी कंपनी के कर्मचारियों के समक्ष लोगों ने अपना रोष जताते हुए यह शब्द कहे।
विज्ञापन


चंडयाल पंचायत के पूर्व उपप्रधान और जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य रवि सिंह चंदेल ने कहा कि भडयाल और चंडयाल पंचायत की सीमा पर श्मशानघाट फोरलेन निर्माण की भेंट चढ़ गया है। एनएचएआई ने श्मशानघाट का निर्माण करने का उस दौरान लोगों को आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक धरातल पर कुछ नहीं हुआ। इस बारे में लोग कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब श्मशानघाट न होने से लोगों को दाह संस्कार खड्ड के किनारे करना पड़ता है। बरसात के समय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान केएमसी कंपनी के हाईवे मेंटेनेंस सुपरवाइजर ललित और राज ने लोगों की समस्याएं सुनी व उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर रिटायर्ड कानूनगो परस राम, मीर ठाकुर, सुखराम, कर्म सिंह, लाला सैनी, लाल मन सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोरलेन पुल किनारे अवैध डंपिंग भी हटाई जाए
ग्रामीणों ने केएमसी कंपनी के कर्मचारियों के समक्ष आक्रोश जताते हुए कहा कि फोरलेन पुल किनारे की गई अवैध डंपिंग को भी जल्दी हटाया जाए। अवैध डंपिंग के कारण खड्ड का बहाव बरसात के मौसम में रुक जाता है और पानी सड़क के किनारे बने घरों व दुकानों तक पहुंच जाता है। वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान होता है। रवि सिंह ने कहा कि आगामी 13 मार्च को शिकायत निवारण समिति की बैठक में राजस्व मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें