फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित बैगिंग फॉर ब्रीथ फिल्म का प्रदर्शन

Sun, 10 Apr 2016 06:50 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
मंडी में कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित बैगिंग फार ब्रीथ फिल्म के कलाकारों को सम्मानित करते स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर शनिवार शाम कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित बैगिंग फॉर ब्रीथ फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसमें स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि समाज में लिंग अनुपात को समान करने के लिए कन्या भ्रूण हत्या को पूरी तरह से रोकना आवश्यक है। हिमाचल में वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार एक हजार लड़कों के पीछे 909 बेटियां हैं, जोकि एक चिंता का विषय है।
विज्ञापन


प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने गर्भ में लिंग परीक्षण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। राज्य में लिंग जांच करने पर कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में बेटियों ने भी हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हुए नए आयाम स्थापित किए हैं। बैगिंग फॉर ब्रीथ फिल्म से लोगों को प्रेरणा लेकर बेटियों के प्रति अपनी सोच को बदलना चाहिए।


प्रदेश में लोगों की बेटियों के प्रति सोच को बदलने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है। मंडी जिला में इस अभियान के तहत प्रशासन द्वारा मेरी लाडली कार्यक्रम चलाया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, जिससे समाज में कन्या भ्रूण हत्या को संपूर्ण रूप से समाप्त किया जा सके। बाद में उन्होंने फिल्म के कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त संदीप कदम, जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर, नगर परिषद मंडी की अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, द्रंग कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, नगर परिषद मंडी के पूर्व अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीआर शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डा. जोगिंद्र ठाकुर, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया सहित गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें