फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़वाहण महिला मंडल सदस्यों ने दिखाया दम, जिमजिमा को दिया गम

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। देवता मेला गलू में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में ग्राम पंचायत उरला के महिला मंडल बड़वाहण की महिलाओं का दबदबा रहा। रस्साकशी प्रतियोगिता में बड़वाहण महिला मंडल की महिलाओं ने 35 महिला मंडलों को पछाड़ते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला महिला मंडल जिमजिमा के साथ हुआ। इसमें बड़वाहण की महिलाओं ने बाजी मारी। अब तक जोगिंद्रनगर और पधर क्षेत्र में हुए सभी मेलों में बड़वाहण की महिलाएं सब पर भारी पड़ी हैं। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर, जिला स्तरीय किसान मेला पधर, जालपा माता मंदिर मेला सरौन में बड़वाहण की महिलाएं रस्साकशी का खिताब जीत चुकी हैं।
अब देवता मेला गलू में महिलाओं ने लगातार जीत का परचम लहराया है। पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, जिला परिषद सदस्य रविकांत, पंचायत प्रधान ममता मित्तल और उप प्रधान हरीश कुमार ने महिला मंडल बड़वाहण की महिलाओं को जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेलकूद के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी महिला मंडल बड़वाहण एक अग्रणी महिला मंडल के रूप में उभर कर सामने आया है। 2017 में कोटरोपी त्रासदी के दौरान महिला मंडल की महिलाओं ने राहत कार्य में खासी मदद की थी। इसके लिए महिला मंडल को पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें