फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दरोब में घायल अवस्था में मिला नील गाय का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने वन विभाग के हवाले किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के दरोब गांव में नील गाय का एक बच्चा घायल अवस्था में स्थानीय लोगों को मिला है। बुधवार को कुछ लोग खेतों में काम करने जा रहे थे, उसी दौरान आवारा कुत्तों ने इस नील गाय के बच्चे पर हमला कर उसे आंशिक रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

लोगों ने आवारा कुत्तों के हमले से नील गाय के बच्चे को बचाया। वहीं, इसकी जानकारी वन विभाग उपमंडल लडभड़ोल के कर्मियों को दी। वन विभाग लडभड़ोल की टीम ने मौके पर पहुंचकर नील गाय के बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया है और आंशिक रूप से घायल बच्चे का उपचार पशु चिकित्सालय लडभड़ोल में डॉक्टर की देखरेख किया जाएगा। वन कर्मियों के मुताबिक इसकी उम्र दो माह है। इस बारे में वन उपमंडल लडभड़ोल के कार्यकारी आरओ प्यार चंद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे स्वयं मौके पर पहुंचे। इस नीलगाय के बच्चे का उपचार करवाया जाएगा। ठीक होने के बाद उसे जंगल छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें