बालीचौकी में संपन्न हुई सीता मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम ट्राफी व स्मृति चिन
बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी में आयोजित सीता मेमोरियल कप क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2 के समापन अवसर पर देवधार ग्राम पंचायत के प्रधान मुकेश मैडी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। फाइनल मुकाबले में व्यापार मंडल बालीचौकी की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को बधाई देते हुए टीम को एक लाख रुपये की राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
उपविजेता सुधराणी टीम को 41 हजार रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन भेंट की। आयोजक विजय कुमार और खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को शाॅल और टोपी भेंट कर उनका सम्मान किया। प्रतियोगिता में सुधराणी और व्यापार मंडल बालीचौकी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। व्यापार मंडल बालीचौकी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 130 रन बनाए।
सुधरानी की टीम ने जीत के लिए खूब मेहनत की। सुधराणी की टीम मात्र 110 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रतियोगिता में एसडीएम बालीचौकी मोहन लाल ने सर्वाधिक रन और विकेट लेने का खिताब हासिल किया। संवाद