फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी फाइनल ईयर के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सदर पुलिस थाना के तहत पैलेस कॉलोनी मंडी में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही एएसपी (प्रोबेशन) सदर मंडी विवेक चाहल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय साहिल पुत्र संजय कुमार ग्राम लोअर बेरी पीओ कोठुवां, तहसील संधोल जिला मंडी डिग्री कॉलेज मंडी में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ रहा था। यह किराये के कमरे पर रह रहा था।
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें