आयन और साक्षी को सम्मानित करते प्राचार्य वाईपी शर्मा।
- फोटो : Mandi
मंडी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के अयान परिहार और साक्षी चंदेल की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाविद्यालय प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने कहा कि खेलो इंडिया विवि खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अयान परिहार ने बॉक्सिंग 75 किलोग्राम वर्ग और साक्षी चंदेल ने बैडमिंटन में महाविद्यालय एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है।
अयान परिहार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय बॉक्सिंग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 13000 रुपये, ब्लेजर और यूनिवर्सिटी कलर से पुरस्कृत किया है। साक्षी चंदेल को बैडमिंटन स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 2500 रुपये, ब्लेजर और विश्वविद्यालय कलर से सम्मानित किया है।
प्राचार्य ने कहा कि खेलो से संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। खेलों में रोजगार की प्रबल संभावनाएं हैं। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील सेन ने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 22 फरवरी से एक मार्च तक उड़ीसा में किया गया था। संवाद