फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब मामले में एक और युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में हुए जहरीली शराब कांड में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के चार महीने बीत जाने के बाद शुक्रवार को जहरीली शराब का सेवन करने के बाद से ही उपचाराधीन 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार उर्फ काकू निवासी गांव घुराणा डाकघर जांबला तहसील सुंदरनगर जिला मंडी जहरीली शराब पीने के कारण बीते चार माह से आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन था। इस दौरान दिलीप की हालत चिंताजनक बनी रही।
कुछ दिन पहले आईजीएमसी से डॉक्टरों ने उपचाराधीन दिलीप को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया था। तीन दिन तक श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उपचाराधीन रहने के बाद उसे घर भेज दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को घर पर उसकी देर शाम मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे एक 70 वर्षीय वृद्ध माता, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत दर्ज जहरीली शराब मामले में शुक्रवार को एक और युवक की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें