मंडी जिला के द्रंग स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन दौरान मार्च पास्ट करते खिला?
- फोटो : Mandi
पधर(मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में चौहारघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलटूखोड़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इसके लिए थलटूखोड़ स्कूल को आल राउंड बेस्ट पुरस्कार से नवाजा गया।
समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केवल कृष्ण शर्मा और उनकी धर्मपत्नी धर्मा शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ी छात्रों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार विजेता और कुफरी उपविजेता रहा। कबड्डी में रावमापा रोपा विजेता और सवाड़ उपविजेता रहा। खोखो में कुफरी विजेता और ग्रामण उप विजेता रहा। बैडमिंटन में रावमापा साहल विजेता और सरौंझ उपविजेता रहा। शतरंज में थलटूखोड़ विजेता और झटिंगरी उपविजेता रहा। योगा में रावमापा थलटूखोड़ विजेता और कथोग उपविजेता रहा। भाषण में हाई स्कूल गरलोग, एकल गान में मेजबान द्रंग, समूह गान में रावमापा पधर और एकांकी में रावमापा धार विजेता रहा। मुख्य अतिथि केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी के चलते दो वर्षों से स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पुरस्कार पाने में नाकामयाब रहे हैं। वे निराश न होकर अगले वर्ष की प्रतियोगिता के लिए अभी से कड़ी मेहनत करें। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर अपनी ओर से 11,000 रुपये नकद राशि भेंट की। प्रतियोगिता के संयोजक एवं मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह वर्मा और प्रधानाचार्य मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।