सरकाघाट (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू होगी। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. केके पांडेय ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए प्रथम वर्ष, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए विद्यार्थी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं।
कॉलेज के प्राचार्य रतन चंद ठाकुर के मुताबिक विद्यार्थी कॉलेज वेबसाइट पर जाकर वांछित जानकारी ऑनलाइन भरें। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश की निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी।
ऑनलाइन फीस जमा कराने का बैंक पेमेंट गेटवे उपलब्ध कराया जाएगा। स्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत छात्रों को रोल-ऑन प्रक्रिया के तहत अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नए सत्र का अध्ययन-अध्यापन कार्य 16 अगस्त से शुरू होगा। संवाद