मंडी कालेज में एवीबीपी के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर प्राचार्य के माध्यम से मुख्यामंत्री को
- फोटो : Mandi
मंडी। सरदार बल्लभ भाई पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को प्रदेश विश्वविद्यालय बनाने के लिए गठित कमेटी की अभी तक बैठक नहीं होने के विरोध में क्लस्टर विवि की एबीवीपी इकाई ने कड़ा विरोध जताया है।
इकाई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक जल्द करने को लेकर वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा है। इकाई अध्यक्ष विशाल ने कहा कि क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को प्रदेश विश्वविद्यालय बनाने के लिए काफी लंबे समय तक आंदोलन करती रही है। सरकार द्वारा क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को प्रदेश विश्वविद्यालय बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया।
उसका विद्यार्थी परिषद स्वागत करती है। कमेटी को बनाए 14 दिन हो गए हैं परंतु अभी तक इसकी एक भी बैठक नहीं हुई है। विद्यार्थी परिषद ने कमेटी से आग्रह किया कि वह अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द सरकार को सौंपे ताकि विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2021 में क्लस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए एक्ट पास किया जाए। इसके लिए एबीवीपी 26 नवंबर को हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।
29 नवंबर को सभी महाविद्यालयों में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 1 दिसंबर को कमेटी के सदस्यों और विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 2 से 3 दिसंबर 24 घंटों की सांकेतिक भूख हड़ताल होगी। 6 दिसंबर को सभी महाविद्यालयों में रैली निकाली जाएगी और 8 दिसंबर को छात्र हुंकार रैली का आयोजन किया जाएगा।