फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तामिलनाडु में छात्रा की आत्महत्या मामले में हो सीबीआई जांच

विज्ञापन
मंडी कॉलेज में छात्रा लावण्या आत्महत्या मामले में जांच न होने पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्य? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। एबीवीपी मंडी इकाई ने शनिवार को कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसमें तमिलनाडु में निजी स्कूल की छात्रा दिवंगत लावण्या को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई। इकाई अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने कहा कि लावण्या पर स्कूल प्रशासन ने धर्मांतरण का दबाव बनाया।
विज्ञापन

इस कारण लावण्या ने आत्महत्या कर ली। अब प्रदेश सरकार मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। न्याय दिलाने की मांग पर अभाविप की राष्ट्रीय नेता और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मांग उठाई कि शैक्षणिक स्थानों में चल रहा धर्मांतरण बंद किया जाए।
केंद्र सरकार से मांग की कि लावण्या को न्याय दिलाने के लिए हस्तक्षेप किया जाए। सीबीआई से जांच की जाए। इस मौके पर मीडिया प्रमुख अमन ठाकुर, इकाई सहसचिव रेशव शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज चंचल और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें