मंडी के गागल में चल रही वन रक्षक भर्ती में दौड़ लगाते प्रतिभागी।
- फोटो : Mandi
मंडी। जिले में वनरक्षक के 38 पदों के लिए गागल में भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को शारीरिक दक्षता के लिए 454 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से 191 युवक-युवतियों ने ही भाग लिया। 62 युवक और 15 युवतियों ने मैदान की बाधा पार कर ली है।
114 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण रहे। मंडी सर्किल में 38 वनरक्षकों के पदों को भरने के लिए बल्ह घाटी के गागल में 18 अक्तूबर तक शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी है। वनरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी दूरी की दौड़ में अधिकतर अभ्यर्थी बाहर हो रहे हैं।
ऊंची और लंबी कूद में भी युवा बाहर हो रहे हैं। भर्ती के बाद सात नवंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बल्ह घाटी के गागल में वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ की जा रही है। वनमंडल अधिकारी सर्किल मंडी मुनशी राम ने बताया कि शारीरिक दक्षता में खरा उतरने वाले अभ्यर्थी 7 नवंबर को लिखित परीक्षा देंगे। संवाद