फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्टीय लोक अदालतों में निपटाए 7136 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भर के न्यायालयों में लगाई गईं लोक अदालतें, कुल 11301 मामले आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला/जसूर। जिला के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) राजीव बाली की अध्यक्षता में किया गया। इसमें प्री-लिटिगेशन, एनआई एक्ट, धन वसूली के मामले, श्रम विवाद, जरूरी सेवाओं से संबंधित मामले (बिजली और पानी बिल मामले आदि), दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 खर्चे के मामले, आपराधिक कंपाउडेबल मामले, मोटर दुर्घटना, दावा अधिकरण के केस, वैवाहिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, राजस्व मामले, अन्यथा सिविल मामले (मुकदमा पूर्व मामला तथा कोर्ट में लंबित मामले दोनों शामिल) के 11301 केस लगाए गए।
विज्ञापन

इसमें 7136 केसों में समझौता करवाया गया और 15,39,80,382 राशि प्राप्त हुई । वहीं, नूरपुर में अतिरिक्त जिला सत्र एवं सेशन न्यायाधीश राजेंद्र धीमान की अदालत में 89 मामले आए, जिनमें मौके पर 67 मामले निपटाए गए। इस अवसर पर 29 लाख 60 हजार रुपये समझौता राशि जमा हुई। एडीजे की अदालत में एमएसीटी, सिविल अपील, एचएमए और आपराधिक अपील और 125 सीआरपीसी आदि मामले थे। उधर नूरपुर अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बलजीत की अदालत में 456 मामले आए जिनमें 261 मामले मौके पर निपटाए गए। इस अवसर पर 1 लाख 74 हजार रुपये समझौता राशि जमा हुई। नूरपुर अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में यातायात 138, पुलिस चालान, डीबी एक्ट, सिविल सूट राजस्व और रिकवरी के मामले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें