फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में एक मिनट में 500 लीटर ऑक्सीजन होगी तैयार

विज्ञापन
सुंदरनगर सिविल अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/सुंदरनगर। ओमिक्रॉन के खतरे के बीच सुंदरनगर सिविल अस्पताल को प्रेशर स्विंग एड्जॉर्प्शन प्लांट (पीएसए) की बड़ी सौगात मिली है। डेढ़ करोड़ की लागत से बने प्लांट का शुभारंभ वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर में किया। अब यहां एक मिनट में पांच सौ लीटर ऑक्सीजन तैयार की जा सकेगी। इससे पहले यहां आक्सीजन सिलिंडर का इस्तेमाल किया जाता रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में सीधे बेड से भी ऑक्सीजन की पाइपलाइन जुड़ेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड आरंभ होने के समय केवल दो पीएसए प्लांट थे। अब 41 पीएसए प्लांट कार्यशील हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के कृषक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के बाड़ी में एक पशु औषधालय खोलने की घोषणा भी की। इसके पश्चात सुंदरनगर के पुंघ में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की 266वीं शाखा का उद्घाटन किया। सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष दलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें