फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौगान हिमफेड के स्टोर से खाद की 153 बोरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। चैलचौक के चौगान स्थित हिमफेड के स्टोर से बुधवार देर रात अलग-अलग किस्मों की 153 खाद की बोरियां चोरी हो गईं। शातिरों ने गोदाम के शटर के ताले तोड़ कर खाद चुरा ली।
विज्ञापन

खाद को वाहन में लोड किया गया है। पुलिस ने हिमफेड गोदाम के प्रभारी की शिकायत पर शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएचओ गोहर अश्वनी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात ट्रक में सवार होकर कुछ शातिर हिमफेड के गोदाम में पहुंचे और ताले तोड़कर स्टोर से एमओपी की 81, एसएसपी 11, एनपीके 22, यूरिया 9, केल्शियम नाइट्रेट 25, जिप्सम जिंक प्लस की 15 बोरी चुरा ले गए।
हिमफेड के प्रभारी शेष राम विभागीय कार्य से जंजैहली गए हुए थे। वीरवार को जब वह जंजैहली से चैलचौक लौटे तो उन्होंने ताले टूटे देखे।
इसके बाद स्टोर से खाद गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र में सरकारी गोदाम से खाद की चोरी की यह पहली घटना है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें