फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आग की 330 घटनाओं में 128 एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में मामले सौंपने के बाद विभाग अपने स्तर पर भी कर रहा जांच
विज्ञापन


बारिश के कारण वनों की आग काफी हद तक नियंत्रित, गर्मी अधिक होने पर खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। वनों में आग की घटनाओं में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई को लेकर वन विभाग गंभीर है और अब तक विभाग ने जिले में 330 आग की घटनाओं में पुलिस में 128 मामले दर्ज करवाए हैं। विभाग का कहना है कि इस आग के पीछे अधिकतर शरारती तत्वों का ही हाथ है और उनके कारण असंख्य वनों में पेड़-पौधे और जीव-जंतु जल जाते हैं । यह एक अमानवीय कृत्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विभाग के मुताबिक जहां पुलिस इन मामलों में तहकीकात कर रही है, वहीं, वन विभाग स्वयं भी अपने स्तर पर काम कर रहा है और इस तरह के शरारती तत्वों को पकड़कर उन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। विभाग के मुताबिक सोमवार को हुई बारिश के कारण वनों की आग पर काफी हद तक नियंत्रण है, मगर गर्मी अधिक हुई तो आग लगने की घटनाएं आगे भी हो सकती हैं। इस बारे में वन अरण्यपाल वृत्त मंडी अजीत ठाकुर ने बताया कि वनों में आग लगाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। अब तक 330 मामलों में 128 मामले पुलिस में दर्ज करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों में कम हुईं थी आग की घटनाएं, इस बार बहुत अधिक
मंडी सर्किल की बात करें तो इस बार अब तक यहां पर आग की 330 घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में अभी तक करीब दो करोड़ का नुकसान हो गया है। हालांकि पिछले दो सालों की बात करें तो उस दौरान आग की घटना कम हुई थी, जिसके चलते चलारू बहुत अधिक हो गया था। इस बार चलारु की मात्रा अधिक होने के चलते आग दोगुणा वेग से जंगलों को जला रही है। अब तक इसमें 3077 हेक्टेयर भूमि पर आग की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें प्लांटेशन का 726 हेक्टेयर, प्राकृतिक प्लांट क्षेत्र करीब 1814 हेक्टेयर और अन्य क्षेत्र 536 हेक्टेयर में आग ने तांडव मचाया है। इस बारे में मंड के अरण्यपाल अजीत ने बताया कि आग की अब तक 328 घटनाओं में करीब दो करोड़ का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें