फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिला में कोरोना से 1 मौत, 83 लोग संक्रमण की चपेट में

विज्ञापन
1 death due to corona in the district, 83 in the grip
विज्ञापन
मंडी। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 83 नए मामले सामने आए हैं। मरने वाली 87 वर्षीय महिला सुंदरनगर के धार नालग गांव में होम आइसोलेट थी। उसे कोरोना की बूस्टर डोज भी लगाई गई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह महिला की आइसोलेशन में ही मौत हो गई। रविवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के 2 चिकित्सक, जिला भर से 9 बच्चे जिनमें 3 माह का शिशु भी शामिल है संक्रमित पाया गया। इसके अलावा एसीसी बरमाणा फैक्टरी के 3 मजदूर, आईडीबीआई बैंक सुंदरनगर से 4 कर्मचारी, मेडिकल कॉलेज नेरचौक के 3 प्रशिक्षु और बौद्ध मठ रिवालसर से एक व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आया है। रविवार को जिला भर के अस्पतालों में कोरोना के 121 सैंपल की जांच की गई। इनमें रैट के 79 सैंपल और आरटीपीसीआर के 42 सैंपल जांच में 83 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
संक्रमितों में सदर खंड से 15, सुंदरनगर से 13, बरमाणा बिलासपुर से 3, गोहर से 4, सरकाघाट से 10, बल्ह से 13, कुल्लू जिला से 2, जोगिंद्रनगर से 7, धर्मपुर से 5, करसोग से 6, सराज से 3 और पधर से 2 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में संक्रमण के मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में सैंपलिंग बढ़ा दी है। मंडी शहर के सेरी मंच पर नया कोविड जांच बूथ स्थापित किया है। यहां दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक लोगों की कोविड जांच की जाती है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि कोविड नियमों की कड़ाई से पालना करें। आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन

हमेशा मास्क पहने, भीड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। जिन लोगों का अभी तक किसी कारणवश वैक्सीनेशन नहीं हुआ है या जिन्होंने दूसरी डोज और बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। वह शीघ्र ही नजदीकी अस्पतालों में पहुंच कर वैक्सीनेशन करवाएं ताकि स्वयं के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखा जा सकें। हालांकि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना और ओमीक्रॉन मामलों पर नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें