फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi Congress Rally: छोटी काशी से मुख्यमंत्री ने भाजपा को दी बड़ी लड़ाई की चुनौती, वंदे मातरम से हुई शुरुआत

Fri, 12 Dec 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेश शांडिल्य, पड्डल मैदान (मंडी)।

सार

भाजपा का किला माने जाने वाले मंडी में इस जिले से कांग्रेस के समर्थन में हजारों की संख्या में और प्रदेशभर से बड़ी तादाद में लोगों को लाकर कांग्रेस सरकार ने विपक्षी दल को 2027 के चुनाव केे लिए ललकारा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मंडी में रैली को संबोधित करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटी काशी मंडी में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर बड़ी रैली कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने विरोधियों को बड़ी लड़ाई की चुनौती दे डाली। विधानसभा में विपक्ष के पास सबसे ज्यादा 10 में से नौ सीटें इसी जिला से हैं, जो पूरे भाजपा विधायक दल का लगभग एक तिहाई हिस्सा है। मंडी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का भी गृह जिला है। सुक्खू ने युद्ध की शुरुआत का एलान करते हुए हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही निशाने पर लिया। भाजपा का किला माने जाने वाले मंडी में इस जिला से कांग्रेस के समर्थन में हजारों की संख्या में और प्रदेशभर से बड़ी तादाद में लोगों को लाकर कांग्रेस सरकार ने विपक्षी दल को 2027 के चुनाव केे लिए ललकारा है।

विज्ञापन

संसद में वंदे मातरम पर बड़ी बहस छिड़ने के बाद कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण रैली की शुरुआत भी वंदे मातरम से हुई। सुक्खू ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए बलिदान दिया। किसी दूसरी पार्टी में ऐसा उदाहरण नहीं है। इस तरह से सुक्खू ने इस रैली से भाजपा को निशाने पर लिया। सीएम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हमलावर रहे। कांग्रेस ने इस रैली के लिए आपदाग्रस्त मंडी जिला को इसलिए चुना, क्योंकि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ सबसे बड़ा मुद्दा केंद्र से आपदा के लिए वांछित मदद नहीं मिलना है। अपने साधनों से आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगने और केंद्र की अनदेखी के हथियार से भाजपा पर प्रहार किया। भाजपा बार-बार कहती रही है कि सरकार आपदा के बीच जश्न मना रही है। इसलिए न तो नाटी डली और न ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। केवल नेताओं के स्वागत के लिए परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़े बजे। मुख्यमंत्री ने मंच से भी दोहराया कि जश्न के बजाय यह जन संकल्प सम्मेलन है।
विज्ञापन

मुकेश को बड़ा भाई और विनय को छोटा भाई कहा
मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार को छोटा भाई कहा। मुकेश मंच पर तल्ख थे तो मुख्यमंत्री ने परिवार के मुखिया होने के बावजूद उन्हें बड़ा भाई कहकर भी राजनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें